Thursday, April 25, 2024
उत्तराखंड

रूद्रप्रयाग में भूस्खलन की चपेट में आई महिलाएं, 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत

रूद्रप्रयाग- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। जिले के चिरबटिया से लगे लुठियाग गांव में मिट्टी लेने गई तीन महिलाएं भूस्खलन के मलबे में दब गईं। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रुद्रप्रयाग से जिला आपदा प्रबंधन की टीम और पुलिस प्रशासन के बचाव दल मौके पर पहुंचे। महिलाओं की खोजबीन के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया। हादसा गुरुवार को तीन बजे के आसपास लुठियाग गांव में हुआ। गांव की तीन महिलाएं घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लेने गईं थी‌। यह गांव तिलवाड़ा-टिहरी मोटर सड़क पर चिरबटिया के समीप है। मिट्टी खोदते समय अचानक मलबा इनके उपर जा गिरा। हादसे के बाद काफी देर रात लोगों को जानकारी नहीं हुई। काफी देर बाद जब लोगों को पता चला उन्‍होंने पुल‍िस प्रशासन को हादसे की सूचना दी। रेस्क्यू टीम ने तीनों महिलाओं के शव मलबे से निकाले लिये हैं। उन्होंने बताया कि लुठियाग गांव की आशा देवी उम्र 40 साल, सौड़ी देवी उम्र 48 साल और माला देवी उम्र 52 साल मिट्टी लेने के लिए गांव के समीप ही गए थे, जहां अचानक भूस्खलन हुआ और वे उसके मलबे में दब गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *