देहरादून में गांजा सप्लाई करते पकड़ी गई महिला, स्थानीय महिलाओं ने रंगे हाथों पकड़ा
देहरादून में मादक पदार्थों का अवैध धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा। इतना ही नहीं इस नशे के इस कारोबार में महिलाएं भी शामिल हो गई हैं। आज ऐसी एक महिला को कैनाल रोड पर कुछ स्थानीय महिलाओं ने रंगे हाथों पकड़ लिया।
महिला अपने साथ करीब दो किली गांजा और कुछ अफीम की पुड़िया लेकर गुजर रही थी। तभी सामज सेविका गुड्डी और उनकी साथी महिलाओं ने इस महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया।
इस दौरान सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद महिलाओं ने गांजा सप्लाई कर रही महिला को पुलिस के हाथों सौंप दिया। बताया जा रहा है कि ये महिला लंबे समय से इलाके में युवाओं को गांजा सप्लाई करती रही है। यहां तक की पुलिस ने भी इस महिला पर पहले कार्यवाई की है। बावजूद इसके महिला के हौसले बुलंद बने हुये हैं।