पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई शीतकालीन यात्रा
पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में बृहस्पतिवार को शीतकालीन यात्रा का विधिवत एवं मंत्रोच्चारण के साथ शुभारम्भ हो गया है। इस अवसर पर जीएमवीएन ऊखीमठ परिसर से लेकर ओंकारेश्वर मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिला मंगल दल, युवा मंगल दल और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान सांस्कृतिक परंपराओं की झलक दिखाई दी, वहीं मार्गभर श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का स्वागत कर पुष्प वर्षा की। यात्रा मंदिर पहुंचने के पश्चात केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, बदरी–केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण और जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ किया।
