पांच राज्यों में किसकी सरकार? आज शाम एग्जिट पोल से काफी हद तक साफ हो जाएगी तस्वीर, जानिए 2017 के एग्जिट पोल की हकीकत
यूपी में अंतिम चरण का चुनाव निपटने के बाद अब सबकी निगाहें एग्जिट पोल पर आकर टिक गईं हैं। आज शाम 5 बजे से विभिन्न न्यूज चैनलों पर अलग-अलग सर्वे एजंसियों द्वारा किया गया एग्जिट पोल दिखाया जाएगा। एग्जिट पोल की सटीकता कितनी रहती है यह जानने के लिये 2017 के एग्जिट पोल की हकीकत जानना बेहद जरूरी है। 2017 में उत्तराखंड चुनाव को लेकर जो एग्जिट पोल हुआ था उसमें न्यूज 24 का पोल सबसे नतीजों के बेहद करीब रहा था। बाकी सभी का अनुमान गलत साबित हुआ था। न्यूज 24 ने बीजेपी को एग्जिट पोल में 53 सीटें दी थी जबकि कांग्रेस को 15 सीटें दी थी। वास्तविकता में बीजेपी ने 57 सीटें जीती थीं और कांग्रेस 11 सीटों पर सिमटकर रह गई थी। 2017 के एग्जिट पोल में इंडिया टूडे एक्सिस ने कांग्रेस को 12 से 21 और बीजेपी को 46 से 53 सीटें दी थी। जबकि न्यूज 24 चाणक्या ने कांग्रेस को 15 और बीजेपी को 53 सीटें दीं थीं। इसी तरह इंडिया टीवी सी वोटर ने कांग्रेस को 32 और बीजेपी को 29 से 35 सीटें दी थीं। जबकि इंडिया न्यूज एमआरसी ने कांग्रेस को 30 और बीजेपी को 38 सीटें दीं थीं। दूसरी ओर एबीपी और सीएसडीएस ने कांग्रेस को 23 से 29 और बीजेपी को 34 से 42 सीटें दी थी। नेटवर्क 18 ने 2017 के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 26 और बीजेपी को 57 सीटें दी थी। 2017 के चुनाव में बीजेपी को 57 सीटें आई थीं और कांग्रेस 11 सीटों पर सिमट गई थी। ऐसे देखना दिलचस्प होगा कि इस बार एग्जिट पोल कैसी तस्वीर सामने लाते हैं। शाम 6 बजे उत्तराखण्ड के लिये जय भारत टीवी का सर्वे भी सामने आयेगा।