Friday, April 26, 2024
राष्ट्रीयस्पेशल

कौन हैं भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन, जिन्हें स्टारबक्स ने चुना अपना सीईओ

स्टारबक्स दुनिया की सबसे बड़ी कॉफीहाउस कंपनी है और भारत के मूल लक्ष्मण नरसिम्हन को स्टारबक्स कंपनी का अगला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। दुनिया की सबसे बड़ी कॉफी श्रृंखला का “पुनर्निर्माण” करने के लिए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। नरसिम्हन इससे पहले रेकिट के सीईओ थे। जो एनफैमिल बेबी फॉर्मूला और म्यूसिनेक्स कोल्ड सिरप भी बनाती है। उन्होंने यहां से सीईओ पद से हटने की घोषणा आज ही की थी, जिसके कुछ देर बाद ही एफटीएसई-सूचीबद्ध रेकिट के शेयर 4% तक गिर गए। स्टारबक्स ने बृहस्पतिवार को ही यह घोषणा की थी कि  55 वर्षीय नरसिम्हन कंपनी के अगले सीईओ होंगे और वह स्टारबक्स के निदेशक मंडल के सदस्य भी होंगे। नरसिम्हन एक अक्टूबर 2022 से आगामी सीईओ के तौर पर कंपनी से जुड़ेंगे और वह अंतरिम सीईओ हॉवर्ड शुल्ट्ज के साथ काम करेंगे। बता दें कि स्टारबक्स पिछले कुछ सालों से काफी धीमी हो गयी थी। लेकिन एक बार फिर से कंपनी अपने पर ध्यान केंद्रित करके और अपने व्यवसाय मॉडल को फिर से तैयार कर रही है। वह फिर से बारजारों में गति बढ़ाना चाहते हैं। इन्हीं सब वजहों से नरसिम्हन को यह जिम्मेदारी दी गई है। नरसिम्हन अक्टूबर में स्टारबक्स में शामिल होंगे और अप्रैल 2023 में कंपनी और इसकी “पुनर्निवेश” योजना के बारे में जानने के बाद ही इन्वेस्ट करेंगे। लेकिन जब तक नरसिम्हन जॉइन नहीं करते तब तक अंतरिम-सीईओ हॉवर्ड शुल्त्स ही होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *