Friday, April 26, 2024
उत्तराखंडदेहरादूनमौसमराज्य

राजधानी देहरादून में भीषण गर्मी की दोहरी मार, तापमान के साथ ही बढ़ने लगी सीजनल बीमारियां

राजधानी में पिछले कुछ दिनों से आसमान से आग आग बरस रही है। 1 जून से फिर एक बार पारा 38 डिग्री तक पहुंचने लगा है जिससे लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। घरों में अब पंखे और कूलर भी राहत नही दे रहे हैं। वहीं बाहर धूप और गर्म हवा ने और परेशानी बढ़ा दी है। मौसम के अचानक करवट बदलने के कारण ही डायरिया, उल्टी-दस्त के साथ पीलिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों ने एक बार फिर हमला बोल दिया है। इनसे पीड़ित सैकड़ों मरीज दून अस्पताल, कोरोनेशन और गांधी शताब्दी अस्पताल पहुंच रहे हैं। राजधानी में तापमान सामान्य से अचानक 3 डिग्री अधिक बढ़ने से इन सभी लोगों को बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पूरे प्रदेश में बुधवार को राजधानी देहरादून का मौसम सबसे गर्म रहा। और तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया। जो इस साल का अब तक का दूसरा अधिकतम तापमान है। इससे पहले 15 मई को भी तापमान में उछाल देखा गया तब तापमान 39.6 रहा था। मौसम विज्ञानियों ने अगले कुछ दिनों तक तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। ऐेसे में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *