Thursday, February 12, 2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, देहरादून में सुबह बारिश, छाये रहे बादल

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। देहरादून में सुबह की शुरुआत गरज- चमक के साथ बारिश होने से हुई है।

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम का मिजाज आज भी बदला रहेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन की वजह से मई माह में इस तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। 24 मई तक प्रदेश में मौसम में इसी तरह का बदलाव दिखाई देगा।

पर्वतीय इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में गर्मी परेशान कर सकती है। हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण तापमान सामान्य से दो या तीन डिग्री ही ज्यादा रहेगा।

उधर केदारनाथ यात्रा पर भी मौसम व्यवधान डाल रहा है। बारिश का येलो अलर्ट देखते हुए केदारनाथ धाम में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरती जा रही है। जून में गुप्तकाशी से केदारनाथ तक अलर्ट रखा गया है।

इसके साथ ही पैदल मार्ग से धाम जाने वाले यात्रियों की निगरानी भी की जा रही है। केदारनाथ में यात्रा शुरू होने के बाद से ही मौसम खराब चल रहा है। दोपहर के बाद हल्की बारिश और ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी से भी ठंड बढ़ रही है। ऐसे में यात्रियों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *