Tuesday, March 10, 2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में निकाय चुनाव का रास्ता साफ, राजभवन ने ओबीसी आरक्षण संबंधी अध्यादेश को दी मंजूरी

उत्तराखंड के निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से राजभवन में अटके निकाय संबंधी आरक्षण अध्यादेश पर राजभवन ने फैसला ले लिया है।
राजभवन ने निकायों में ओबीसी आरक्षण संबंधी अध्यादेश को मंजूरी दे दी है।
राज्यपाल से अध्यादेश को मंजूरी मिलने के बाद, ओबीसी आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया तेजी से शुरू हो जाएगी।
अब एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से निकायों में ओबीसी आरक्षण लागू किया जाएगा।
लेकिन इस सब में करीब एक से दो हफ्तों का समय और लग सकता है। माना जा रहा है कि सब कुछ ठीक रहा तो इस महीने के अंत में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *