Friday, April 19, 2024
उत्तराखंडराज्यरूड़की

उत्तराखंड : वायरल वीडियो के बाद तिरंगे का अपमान करने वाला शख्स गिरफ्तार, राष्ट्रध्वज से ढंका था मांस

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद तिरंगे के एक विडीओ वायरल हुआ, जिसमे तिरंगे को मांस से ढका हुआ था। दरअसल हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जिले में एक मीट की दुकान पर तिरंगे से कोई वस्तु ढंके जाने का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने इसे राष्ट्रीय ध्वज के अपमान बताते हुए धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीतते ही राष्ट्रीय ध्वज को लेकर लापरवाही नजर आयी। गुरुवार को हरिद्वार जिले में एक मीट की दुकान पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से किसी वस्तु के ढंके होने का एक वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया और एक्शन लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि वीडियो में एक मछली विक्रेता ने तिरंगे से मछली की टोकरी को ढंक रखा था। वहीं अब वायरल विडिओ सोशल मीडिया में भी नजर नहीं आ रही है। माना जा रहा है कि सोशल मीडिया से भी तिरंगे के अपमानजनक वीडियो को डिलीट कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *