भाजपा विधायक की दबंगई का वीडियो वायरल, देहरादून के नगर आयुक्त से बदसलूकी
सल्ट से भाजपा विधायक महेश जीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक महेश जीना पूरी दबंगई में उतारू हैं और देहरादून के नगर आयुक्त को खुलेआम धमका रहे हैं।
देखा आपने, विधायक महेश जीना किसी कदर भड़के हुये हैं और नगर आयुक्त से उनका बरताव कैसा है। दरअसल मामला महेश जीना के किसी परिचित का टेंडर निरस्त होने से जुड़ा है। जिसे लेकर विधायक नगर निगम कार्यालय धमक गये। आरोप है कि यहां विधायक ने पहले कर्मचारियों के साथ गालीगलौज की, इसके बाद कार्यालय में घुसकर नगर आयुक्त के साथ बदसलूकी और गालीगलौज की। विधायक के इस व्यवहार से नगर निगम कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। कर्मचारियों ने निगम का काम-काज ठप कर आज से सफाई सहित सभी कार्य ठप कर हड़ताल की घोषणा कर दी है।