Friday, April 19, 2024
उत्तराखंड

उत्तराखंड की वंदना कटारिया को पद्मश्री सम्मान, टोक्यो आलंपिक में दागे थे तीन गोल

हाकी खेल में अपनी कड़ी मेहनत व संघर्ष के बूते विश्व भर में नाम कमाने वाली उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा कर दी है। जिसमें वंदना कटारिया का नाम शामिल है। उत्तराखंड के लिए यह गौरव का पल है।

हरिद्वार के रोशनाबाद गांव निवासी वंदना कटारिया किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। टोक्यो ओलिंपिक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में गोलों की हैट्रिक लगाकर वंदना कटारिया ने इतिहास रच दिया था। वंदना की यह हैट्रिक स्वर्णिम पन्नों में दर्ज हो गई। विगत वर्ष वंदना कटारिया को टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने के लिए अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *