कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के लिए उत्तराखंड में 309 केंद्र तैयार
कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के लिए उत्तराखंड में भी तैयारियां कर ली गई हैं…. पहले चरण में 87,588 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाना है….. इसके लिए 309 केंद्र तैयार किए गए हैं….कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू होने जा रहा है…. टीकाकरण के लिए उत्तराखंड सरकार ने भी तैयारी कर ली है….. उत्तराखंड में पहले चरण में जिन स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगना है उनकी पहचान कर ली गई है….. पहले चरण में 87,588 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाना है…… इसके लिए 309 केंद्र तैयार किए गए हैं…… राज्य की डीजी हेल्थ डॉ. अमिता उप्रेती ने बताया कि हमने 317 कोल्ड चेन प्वाइंट बनाए हैं….. इसके अलावा कोरोना वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए 547 डीप फ्रीजर बनाए गए हैं…..

