Thursday, April 25, 2024
उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

उत्तराखंड भाजपा के नए अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट, मदन कौशिक की हुई छुट्टी

उत्तराखंड भाजपा संगठन में आज बड़ा बदलाव हुआ है। हाईकमान ने मदन कौशिक की प्रदेश अध्यक्ष पद से छुट्टी करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। महेंद्र भट्ट बद्रीनाथ विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे. 50 वर्षीय महेंद्र भट्ट बद्रीनाथ और नंदप्रयाग विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं. साथ ही उत्तराखंड भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं कयास लगाए जा रहे है कि मदन कौशिक को सरकार में जगह दी जा सकती है. इससे पहले उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मदन कौशिक के कंधों पर थी। माना जा रहा है कि मदन कौशिक पर लगे भीतरघात के गंभीर आरोपों के बाद उन्हें हटाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *