Saturday, April 20, 2024
उत्तरकाशीउत्तराखंडराज्य

उत्तरकाशी में हुआ सड़क हादसा, बोलेरो खाई में गिरी, 3 की मौत, 10 घायल

उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाईवे पर हुआ बड़ा सड़क हादसा, 13 लोगों से भरी बोलेरो गाड़ी खाई में गिरी, हादसे में तीन की मौत, 10 गंभीर रुप से घायल जीहां उत्तरकाशी में देर रात यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डाबरकोट, स्यानाचट्टी के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. गाड़ी में कुल 13 लोग सवार थे. इनमें से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल है. जानकारी के मुताबिक मरने वालों में 2 पुरुष और 1 महिला शामिल है. बाकी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है. यह गाड़ी यमुनोत्री से बड़कोट की तरफ जा रही थी. इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया….घटना की सूचना पाकर SDRF की टीम राहत बचाव के लिए घटना स्थल पहुंची और रात होने के कारण राहत बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर 108 की मदद से बाड़कोट स्वास्थ्य केंद्र भेजा…

मृतकों का विवरण :-

  1. चालक पूरणनाथ, पुत्र गोपालनाथ निवासी अंधेरी मुंबई।
  2. जयश्री, पुत्री अनिल उम्र 23 वर्ष निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र।
  3. अशोक पुत्र, महादेव उम्र 40 वर्ष निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र।

घायलों का विवरण :- बालकृष्ण कोसरे उम्र 41 वर्ष निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र।

  1. अन्नू पुत्री, अशोक उम्र 04 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र
  2. रचना पत्नी, अशोक उम्र 38 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र।
  3. दिनेश पुत्र, किशन उम्र 35 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र।
  4. मोनिका पुत्री, बालकिशन उम्र 24 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र।
  5. कृतिका पुत्री, अशोक उम्र 15 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र।
  6. वोदी पुत्री, प्रशांत उम्र 10 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र।
  7. लक्ष्मी, पत्नी बालकिशन उम्र 46 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र।
  8. प्रेरणा, उम्र 08 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र।
  9. प्रमोद, पुत्र तुलसीराम उम्र 52 वर्ष निवासी निवासी तुनसार महाराष्ट्र।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *