Saturday, April 20, 2024
उत्तराखंडपिथौरागढ़स्पेशल

उत्तराखंड की बेटी ने सिविल सेवा परीक्षा में 19वीं रैंक हासिल की

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्‍ट सोमवार को जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की बेटी दीक्षा जोशी ने भी यूपीएससी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 19वीं रैंक हासिल की है। परिणाम घोषित होने के बाद से ही घर में जश्न का माहौल है। बधाई देने के लिए लोग लगातार फोन कर रहे हैं और उनके घर पहुंच रहे हैं। दीक्षा जोशी मूल रूप से पिथौरागढ़ की रहने वाली हैं। दीक्षा जोशी ने अपनी स्कूलिंग पिथौरागढ़ के मल्लिकार्जुन स्कूल से की है। देहरादून से उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद दीक्षा वर्तमान में एमबीबीएस की पढाई कर रही हैं। आपको बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम नतीजों की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा यूपीएससी सीएसई 2021 के अंतिम परिणाम आज, 30 मई 2022 को घोषित किए गए। इसके साथ ही, यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा में टॉपर की लिस्ट भी जार कर दी है। इस बार सिविल सेवा परीक्षा में पहले चार स्थानों पर महिला उम्मीदवार हैं। पहले स्थान पर श्रुति शर्मा हैं, जबकि अंकिता अग्रवाल दूसरे और गामिनी सिंगला तीसरे नंबर पर हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *