Thursday, December 11, 2025
उत्तराखंडदेहरादूनमौसमराज्य

उत्तराखंड में गर्मी की मार, देहरादून में सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक चढ़ा पारा

देहरादून – अप्रैल की शुरुआत में तापमान में काफी बढ़ोत्तरी होने से इस बार गर्मी अधिक पड़ने के अनुमान जताया जा रहा है। उत्तराखंड में एक माह से अधिक समय से बारिश ना होने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। तापमान में उछाल से दोपहर के समय भीषण गर्मी महसूस की जा रही है। ज्यादातर शहरों में तापमान सामान्य से चार से सात डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। लेकिन  प्रदेश में पिछले 24 घंटों के मुताबिक सबसे अधिक तापमान पंतनगर और खटीमा में 37.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजधानी देहरादून में भी अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस आंका गया, जोकि सामान्य से 7 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के मैदानी और पर्वतीय जिलों में तापमान में फिलहाल कोई कमी आने की संभावना नहीं है। प्रदेश में बढ़ते पारे के साथ ही गर्मी में बढ़ोतरी हो रही है। मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का तो पहाड़ों में भी चटख धूप बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखने की उम्मीद कम है और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *