उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का दौर जारी था। वहीं आज मौसम ने करवट बदल ली है। ज्यादातर स्थानों में बादल छाये हुए हैं। बारिश और बिजली गिरने के साथ ही तेज आंधी के आसार जताए गए हैं। प्रदेश के अधिकतम राज्यों में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। वहीं देर रात बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को कई स्थानों में बारिश और बर्फ-बारी की संभावना जताई जा रही है। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और दक्षिण से आने वाली तेज हवाओं के चलते आज गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जिलों में, तेज बरसात के साथ ही हवाएं चलने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में शाम के वक्त यलो अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में गिरावट आने के कारण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मैदानी क्षेत्रों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार बताये जा रहे हैं। ऐसे मे प्रदेश के कई स्थानों में लगी आग पर भी काबू पाया जा सकता है।