Saturday, December 6, 2025
उत्तराखंड

इस मानसून उत्तराखंड को हुआ भारी नुकसान, 1400 करोड़ का हुआ नुकसान

इस मानसून उत्तराखंड को मानसून गहरे घाव देकर गया है। भारी बारिश और आपदा के चलते अलग-अलग जिलों में 104 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए।  16 व्यक्ति ऐसे हैं जो अभी तक लापता हैं।

इस मानसून सीजन में 2509 घर आपदा की चपेट में आए हैं। इसके साथ ही निजी और सार्वजनिक संपत्ति को भारी क्षति पहुंची है। शासन द्वारा कराए जा रहे आकलन के मुताबिक विभिन्न विभागों को पहुंची क्षति का आंकड़ा 1400 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसमें क्षतिग्रस्त सड़कों, समेत अन्य योजनाओं के लिए 300 करोड़ रुपये की व्यवस्था तो राज्य आपदा मोचन निधि से हो जाएगी लेकिन शेष धनराशि जुटाना काफी मुश्किल भरा होगा।

ऐसे में अब राज्य सरकार केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाने जा रही है। ये प्रस्ताव 1100 करोड़ या इससे ज्यादा का भी हो सकता है। इसके फाइनल होने पर ये केंद्र को भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *