Thursday, March 20, 2025
उत्तराखंड

उत्तराखंड का जवान मणिपुर में शहीद, ड्यूटी के दौरान संदिग्ध हालात में लगी गोली

सोमेश्वर के चनौदा, गांव बूंगा के रहने वाले सैनिक कमल सिंह भाकुनी शहीद हो गये हैं। मणिपुर में ड्यूटी के दौरान वो वीरगति को प्राप्त हुये हैं। उन्हें संदिग्ध हालात में गोली लगी थी। उनका पार्थिव शरीर आज उनके गांव पहुंचेगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार मणिपुर में तैनात 16 कुमाऊं रेजीमेंट के 24 वर्षीय सैनिक कमल सिंह भाकुनी को ड्यूटी के दौरान संदिग्ध हालात में गोली लग गई। वो चार साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। 25 दिन पहले ही वो छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। शहीद के पिता चंदन सिंह भाकुनी गांव में ही खेती-बाड़ी करते हैं जबकि माता दीपा भाकुनी गृहणी हैं। उनका बड़ा भाई प्रदीप भाकुनी भी सेना में है।
उनका पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। गोली कैसे लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *