Wednesday, January 21, 2026
उत्तराखंड

यूपीएसएसी परीक्षा में उत्तराखंड की धूम, इस बार 9 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी) में उत्तराखंड के युवाओं ने अपना परचम लहराया। दून की सलोनी गौतम ने परीक्षा में 127वीं व दून की ही अंकिता कांति ने 137वीं रैंक हासिल की है। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य युवाओं ने भी परीक्षा में सफलता हासिल की है।
मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग ने परीक्षा-2024 का फाइनल रिजल्ट जारी किया। अंकिता व सलोनी के अलावा त्यूणी की शिल्पा चौहान ने 188वीं और लोहाघाट की अनुप्रिया ने परीक्षा में 189वीं रैंक हासिल की है। टिहरी जनपद की अंजू भट्ट ने 312वीं रैंक प्राप्त की है। वहीं, टिहरी के ही तुषार डोभाल ने लगातार दूसरी बार सफलता हासिल की। उधर, रुड़की के अर्पित कुमार ने ऑल इंडिया 421वीं रैंक हासिल की है। रानीखेत के गौरव छिमवाल ने 564वीं रैंक प्राप्त की। इसके अलावा धारचूला के अक्षत कुटियाल ने भी परीक्षा में सफलता हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *