Wednesday, April 15, 2026
उत्तराखंड

केन्द्र से मिली उत्तराखंड में कृषि, बागवानी के लिये 3800 करोड़ की राशि, सीएम धामी ने केन्द्रीय कृषि मंत्री का जताया आभार

राज्य में कृषि, बागवानी के दृष्टिगत विभिन्न योजनाओं के लिए केंद्र से 3800 करोड़ की राशि मिलेगी। केंद्रीय कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हुई बैठक में इसकी सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह सहयोग राज्य के कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री चौहान को अवगत कराया कि राज्य में कृषि एवं बागवानी क्षेत्र के समग्र विकास व किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नवाचार, यंत्रीकरण, तकनीकी व पारंपरिक कृषि जैसे विविध पहलुओं का समावेश करते हुए 3800 करोड़ की योजनाएं तैयार की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *