Wednesday, January 21, 2026
उत्तराखंड

Uttarakhand Election Result Live: पंचायत चुनाव में काउंटिंग जारी, 23 साल के नितिन टॉस से बने प्रधान

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के नतीजे आज तक घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से राज्य के 12 जिलों में मतगणना शुरू हो गई, जिसमें 32,580 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो रहा है।
नतीजे आयोग की वेबसाइट एसईसी रिजल्ट.यूके.जीओवी.इन पर भी ऑनलाइन देखे जा सकते हैं।
अब तक राज्य के अलग-अलग जिलों में ग्राम प्रधान के 100 से अधिक नतीजे आ चुके हैं। कई स्थानों पर ग्राम प्रधान 4 से 5 वोटों से जीते हैं, जबकि विकासनगर के एक गांव में एक ग्राम प्रधान ने महज 1 वोट से जीत हासिल की है।
आपको बता दें कि जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों पर भाजपा-कांग्रेस की नजरें टिकी हैं। जिला पंचायत सदस्य के कुल 358 पद हैं, इनमें भाजपा ने 320 तो कांग्रेस ने 200 समर्थित प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।

चमोली जिला मंडल घाटी में सबसे कम उम्र के प्रधान टॉस से बने। दशौली के बणद्वारा के 23 साल के नितिन प्रधान बने। प्रतिद्धंदी रविन्द्र और नितिन को 138-138 वोट मिले, जिसके बाद टॉस से हुआ निर्णय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *