Saturday, December 6, 2025
उत्तराखंड

उत्तराखंड में मनाई जा रही है राष्ट्रगीत के 150वीं वर्षगाठ, 26 नवंबर तक चलेंगे कार्यक्रम

उत्‍तराखंड में राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ प्रदेश भर में मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी शिक्षण एवं सरकारी संस्थानों और विधानसभा स्तर पर वंदेमातरम का गायन किया जा रहा है।

यह आयोजन सात से 26 नवंबर तक चलेगा। य‍ह अभियान प्रदेश में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

सात नवंबर को गढ़वाल संभाग में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में देहरादून स्थित पुलिस लाइन में सामूहिक गायन किया गया। वहीं कुमाऊं संभाग में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में हल्द्वानी स्थित एमबीपीजी कालेज में सामूहिक वंदे मातरम गायन होगा। युवाओं व इन्फ्लुएंसर्स को वंदे मातरम का वाचन या गायन करते हुए रील या वीडियो बनाने के लिए प्रोत्साहित करने को प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *