अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस को दी चेतावनी, कहा हमला करने पर यूक्रेन को करेंगे सहयोग
रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस को बड़ी चेतावनी दी है। उन्होने ट्वीट कर रूस को चेतावनी देते हुए कहा कि वह संघर्ष नहीं चाहते लेकिन रूस अगर यूक्रेन पर हमला करता है। तो वह एक विनाशकारी और अनावश्यक युद्ध के लिए ज़िम्मेदार होगा। इतना ही नहीं उन्होने रूस पर यूक्रेन को भड़काने का भी आरोप लगाया है। कहा कि यह युद्धविराम का उल्लंघन है। रूस इस तरह की चाल पहले भी चलता आया है। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका और सहयोगी यूक्रेन के लोगों का समर्थन करना जारी रखेंगे। रूस को उसके कार्यों के लिए जवाब देना होगा। रूस अगर यूक्रेन पर आक्रमण करता है, तो पश्चिमी देश रूस पर गंभीर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि विवाद को बातचीत के जरिए हल किया जा सकता है, अभी भी देर नहीं हुई है। रूस अभी भी कूटनीति कर इस समस्या का हल निकाल सकता है। बाइडेन ने कहा कि दक्षिण में रूस के सैनिक अब भी ब्लैक-सी के निकट बेलारूस में तैनात हैं। उन्होंने यूक्रेन को घेर रखा है। रूस की सेना आने वाले दिनों में यूक्रेन पर हमला करने की योजना बना रही है।