Wednesday, February 18, 2026
राष्ट्रीय

Union Budget 2026: उद्यमियों ने बताया बूस्टर बजट, एमएसएमई सेक्टर फंड से छोटे कारोबारियों को मिलेगी राहत

केंद्रीय बजट को उद्यमियों ने बूस्टर बजट बताया। उन्होंने कहा कि इससे एमएसएमई सेक्टर को मजबूती मिलेगी। छोटे, सूक्ष्म एवं नए उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा। बजट में एमएसएमई सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ का फंड दिया गया है। रविवार को इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने मोहब्बेवाला इंडस्ट्री एरिया में बजट सत्र को लाइव सुना। उन्होंने कहा कि यह बजट बूस्टर बजट है, जो रिफॉर्म पिछले बजट में सामने रखे गए थे, उसे आगे करते हुए विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं।
अभी तक हम डाटा सेंटर के लिए लड़ रहे थे। अब यदि कोई भी कंपनी भारत में सेंटर स्थापित करती है तो उसे 2047 तक कोई कर नहीं देना होगा, यह बड़ा निर्णय है। उद्यमियों ने कहा कि इस बार के बजट में छोटे शहर के कारोबारियों को ज्यादा फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है। बजट में पांच लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर का एलान किया गया है।
इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि बजट में सर्विस, टूरिज्म, शिक्षा और एमएसएमई को बढ़ाने की बात की गई है। माउंटेन रेल्स और ट्रेल्स की भी बात की गई है। आयुर्वेद को बढ़ाने पर भी फोकस किया गया है। इस बजट से उत्तराखंड के लिहाज से हम काफी कुछ फायदा ले सकते हैं। 20 से 25 हजार करोड़ का फायदा इस बजट से उत्तराखंड के लिए लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *