Thursday, June 12, 2025
उत्तराखंड

उधम सिंह नगर में बंदूक थामें घूम रहे हैं युवा, सदन में बोले पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे

पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने एक बार फिर उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों के रवैये पर गंभीर सवाल खड़े किये हैं। उधमसिंह नगर में बढ़ते अपराध का जिक्र करते हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे सदन में बोल रहे थे। उन्होंने बाजपुर के लिये कहा कि वहां बेरोजगार घूम रहा युवा, हाथों में बंदूक उठा रहा है, सरकार उन्हें काम भी देना चाहती है मगर पुलिस अधिकारियों की मनमानी के चलते ऐसा नहीं हो पा रहा।
आपको बता दें कि अरविंद पांडे गदरपुर से विधायक हैं और बीते लंबे समय से क्षेत्र में नशे और अपराध के खिलाफ मुहीम चला रहे हैं। इस बीच कई मामलों में पुलिस का बरताव निराशाजनक रहा है जिसे लेकर उन्होंने पहले भी आवाज उठाई है। अब विधानसभा में उन्होंने फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़े अरैर गंभीर सवाल खड़े किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *