Thursday, April 25, 2024
राजनीतिराज्यराष्ट्रीयस्पेशल

भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा कांग्रेस के बीच शुरू हुई ट्वीटर वार

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज चौथा दिन है। शनिवार को राहुल गांधी ने इस पद यात्रा की शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से की थी। इस दौरान कांग्रेस नेता के साथ लोगों की भीड़ दिखाई दी। वहीँ भारत जोड़ो यात्रा शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी भी सक्रीय हो गयी। लगातार कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कुछ नया लेकर आ रही है। ऐसे में भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल से ‘भारत देखो’ ट्वीट किया और दो तस्वीरें पोस्ट कीं। भाजपा ने दावा किया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गाँधी ने जो टी-शर्ट पहनी थी, उसकी कीमत 41,000 रुपये से ज्यादा है। दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष सुनील यादव ने तंज कसते हुए ट्वीट भी लिखा, “कांग्रेस के शहजादे को इस 42 हजार रूपये वाली टी-शर्ट में शायद पैदल चलते समय गर्मी कम लगती होगी या फिर महंगाई इतनी है कि बेचारे से ज्यादा महंगी खरीदी नहीं गई है।”

इस पर कांग्रेस ने पलटवार भी किया। कांग्रेस ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब से भाजपा घबरा गई है। इसलिए मुददे निकल रही है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई कांग्रेस नेता भी मौजूद थे। पार्टी ने इस यात्रा को व्यापक जनसंपर्क अभियान बताया है।19 सितंबर को प्रियंका गांधी के भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की संभावना बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *