Thursday, April 25, 2024
उत्तर प्रदेश

बांदा में दर्दनाक हादसा, ओवरटेक के चक्कर में पेड़ से टकराई दो कारें, चार की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक शादी के दौरान बडा़ सड़क हादसा हुआ है। बारात से लौट रही बोलेरो और स्कॉर्पियो बेकाबू होकर सड़क से बाहर पेड़ से टकरा गईं। इस हादसे के दौरान चार लोगों की मौत को गई, और कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए है। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस हादसे के शिकार हुए लोग बरात से वापस लौट रहे थे। पुलिस की जानकारी के अनुसार सुबह चार बजे बरात से वापस आ रही बोलरो और स्कॉर्पियो पपरेन्दा रोड पर गेहूं गोदाम के पास ओवरटेक करते समय बेकाबू हो गईं और सड़क से बाहर पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। इन दोनों वाहनों में सवार चार बरातियों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले पैलानी थाना क्षेत्र के निवाइच गांव के रहने वाले थे। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *