60 किमी के दायरे में रहने वालों से नहीं लिया जाएगा टोल, क्या है दावे का सच
अगर आपका घर किसी भी टोल प्लाजा से 60 किमी के दायरे के भीतर आता है तो आपसे टोल नहीं लिया जा सकता। आप अपना आधार कार्ड देकर टोल प्लाजा में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। और आपसे टैक्स नहीं लिया जाएगा।
इस दावे के साथ सोशल मीडिया में एक खबर जोरों से वायरल हो रही है। लोग इस खबर को शेयर कर इस बात की खुशी मना रहे हैं कि चलो टोल प्लाजा का खर्चा बच गया।
लेकिन इस दावे का सच क्या है, चलिये आपको बताते हैं।
दरअसल ये दावा आधा सच है और आधा झूठ।
हुआ ऐसा था कि केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 2022 में सदन में एक बयान दिया, जिसमें उन्होंने 2008 एनएच 60 किमी पॉलिसी पर अपनी बात रखी। इस बयान में उन्होंने कहा कि तमाम एनएच पर 60 किमी के भीतर कोई टोल प्लाजा नहीं होगा, अगर ऐसा है तो वो अवैध है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हम ऐसे टोल प्लाजाओं को जल्द ही बंद कर देंगे।
लेकिन केन्द्रीय परिवहन मंत्री ने इस बात को माना कि 60 किमी के दायरे में आने वाले टॉल पर इसी दायरे में रहने वालों से टैक्स नहीं लिया जाना चाहिए।
इसके बाद उन्होंने कहा कि सरकार की योजना है कि एनएच में 60 किमी से कम दूरी पर मौजूद टॉल जल्द ही हटाये जाएंगे।
मगर सरकार ने अभी तक इस योजना को लागू नहीं किया है। ऐसे में ये दावा कि 60 किमी के दायरे में अगर आपका घर है और टोल प्लाजा में आपसे टैक्स लिया जा रहा है तो आपको कुछ समय और इंतजार करना होगा जबतक की सरकार 60 किमी वाले नियम को लागू नहीं करती।