Wednesday, April 24, 2024
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयस्पेशल

आज दुनियाभर में मनाया जा रहा है ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’

‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ आज दुनियाभर में  मनाया जा रहा है। पहला वर्ल्ड हेल्थ डे 7 अप्रैल 1950 को आयोजित किया गया था, और उसके बाद से हर साल इस तारीख को यह खास दिन मनाया जाता है। वर्ल्ड हेल्थ डे का मुख्य लक्ष्य एक निश्चित स्वास्थ्य विषय के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। भारत में भी स्वास्थ्य के प्रति सरकार कई स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने लाल किले में ‘योग उत्सव’ समारोह में हिस्सा लिया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस अवसर पर लोगों के स्वास्थ्य की कामना की। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि सरकार आने वाले समय में समग्र स्वास्थ्य क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए अपने आयुष नेटवर्क को मजबूत करने जा रही है। आपको बता दें कि विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 की थीम हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य है। इस वर्ष की थीम मानव और ग्रह को स्वस्थ रखने पर केंद्रित है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, हर साल 13 अरब से अधिक मौतें पर्यावरणीय बदलावों के कारणों से होती हैं। इसमें जलवायु परिवर्तन भी शामिल है, जो मानवता के लिए सबसे बड़ा स्वास्थ्य संकट है। हम सभी जानते हैं कि पर्यावरण में विभिन्न प्रकार की बीमारियां हैं, जिससे लोग पीड़ित हैं। लोगों में जागरूकता फैलाना और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देने के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस मानना बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *