Saturday, April 20, 2024
IPL 2022खेल जगतखेल समाचारस्पेशल

आज होगा मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच

आईपीएल 2022 में आज पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का पांचवां मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ है। इस मैच में मुंबई की टीम पहली जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी। वहीं पंजाब तीसरी जीत हासिल कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। मुंबई इस सीजन पहले मैच में दिल्ली से हारी थी। इसके बाद राजस्थान, कोलकाता और बैंगलोर ने उसे हराया है। वहीं पंजाब ने पहले मैच में बैंगलोर को हाराया था, लेकिन दूसरे मैच में कोलकाता से हार गई। तीसरे मैच में चेन्नई को हराया और चौथे मैच में गुजरात से हारे। अब यह टीम जीत हासिल करना चाहेगी। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच यह मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे आप शाम 7:30 बजे स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव मैच देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *