Wednesday, April 24, 2024
IPL 2022खेल जगतखेल समाचारमनोरंजन

आज होगा कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला

आईपीएल 2022 के 14वें मैच बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स का यह चौथा मैच है, जिसमें से केकेआर ने 3 में से 2 मैच जीते। कुल 4 अंकों के साथ श्रेयस अय्यर की टीम पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीत चुकी रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस अभी तक टूर्नामेंट के इस सीजन में अपना खाता नहीं खोल पाई है। मुंबई ने अपने पिछले दोनों मैच गंवाए हैं।  उनकी नजर पहली जीत पर होगी। आज का मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे आप अपने घर पे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर विभिन्न भाषाओं में देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *