आईपीएल 2022 के 69वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। आज का मैच दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहद ही अहम मैच है। अपनी जगह को इस सीजन में पक्का करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को आज का मैच जीतना जरुरी है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस पहले से ही इस सीजन से बाहर हो चुकी है। ऐसे में आज का मैच दिल्ली कैपिटल्स के लिए करो या मरो का होने वाला है। इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक तेरह मैच खेलें हैं, जिसमें से वह सात मैच जीती है। वहीं मुंबई इंडियंस ने भी अभी तक तेरह मैच खेलें है, जिसमें से वह केवल तीन ही मैच जीत पायी। आपको बता दें आज का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसे आप शाम 7.30 बजे स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क या हाटस्टार पर देख सकते हैं।