आज मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर में पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री देहरादून घंटाघर पहुंचे और स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि स्व. बहुगुणा कुशल प्रशासक, अच्छे वक्ता, प्रखर राजनेता और प्रेरणादायी थे। साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हेमवती नन्दन बहुगुणा हिमालय पुत्र थे और उनके इरादे हिमालय जैसे थे। उनके द्वारा किए गए कार्य हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।
बता दें कि स्व. बहुगुणा यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ ही केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के पद पर रहते हुए कई योजनाए शुरू करवायी और प्रदेश के हित के लिए कई कदम उठाये। उन्होंने अपनी विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायी हैं।
आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सहित कई नेता शामिल रहें। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, मेयर सुनील उनियाल गामा ने भी उन्हें याद कर पुष्प अर्पित किये।