उत्तराखंड में स्तिथ गढ़वाल के लिए आज बेहद ही खास दिन है। आज गढ़वाल राइफल्स का 135वां स्थापना दिवस है । गढ़वाल राइफल्स भारतीय सेना की एक थलसेना रेजिमेंट है। आपको बता दें कि गढ़वाल राइफल्स की स्थापना 5 मई 1887 अल्मोड़ा में हुई थी। यह तब ब्रिटिश भारतीय सेना का हिस्सा था, और भारत की स्वतंत्रता के बाद , इसे भारतीय सेना में शामिल किया गया। उत्तराखंड में स्थित गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर रेजिमेंट का युद्ध नारा है ‘बद्री विशाल लाल की जय’ है। गढ़वालियों की युद्ध क्षमता की असल परीक्षा प्रथम विश्व युद्ध में हुई जब गढ़वाली ब्रिगेड ने ‘न्यू शैपल’ पर बहुत विपरीत परिस्थितियों में हमला कर जर्मन सैनिकों को खदेड़ दिया था। गढ़वाल राइफल्स के स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, धन सिंह रावत, मदन कौशिक समेत कई नेताओं ने ट्वीट करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।