Thursday, February 12, 2026
उत्तराखंड

नैनीताल में बाघ का आतंक, दहशत में ग्रामीण, सुरक्षा को लेकर किया आंदोलन

नैनीताल जिले के रामनगर के सावल्दे और ढेला क्षेत्र में बाघ और गुलदार के लगातार हो रहे हमलों से लोग दहशत में हैं. कई ग्रामीण इन हमलों में अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. परेशान ग्रामीणों ने जब अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर आंदोलन किया, तो प्रशासन ने उन पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया. इससे ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया. बुधवार को उन्होंने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व मुख्यालय में प्रदर्शन किया.

कॉर्बेट मुख्यालय में धरना देने के बाद मौजूद सभी ग्रामीण कोतवाली पहुंचे. जहां उन्होंने जमकर प्रदर्शन करते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी को भी ज्ञापन सौंपा. कॉर्बेट पार्क के अधिकारियों के खिलाफ भी तहरीर दी. कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन को लेकर अधिकारियों से पत्राचार किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *