Wednesday, April 15, 2026
उत्तराखंड

हेमकुंड साहिब के रास्ते बर्फ से पटे, 10 से 30 फीट बर्फ की मोटी चादर बिछी

पवित्र हेमकुंड साहिब की यात्रा इस साल 25 मई से शुरू होने है लेकिन हेमकुंड साहिब तक जाने वाला रास्ता बर्फ से पटा है। कई स्थानों पर 2 सो 7 फीट उंची बर्फ है, तो कहीं 10 से 30 फीट उंची बर्फ बिछी है। हालात कितने विपरीत हैं, ये अंदाजा इन तस्वीरों को देखकर लगाया जा सकता है। जहां भारतीय सेना के जवान सुरक्षा रोप के जरिए रास्ता पार कर रहे हैं। बर्फ घाघरिया से हेमकुंड साबिह तक जगह-जगह बिछी है।
अटलकोटी ग्लेशियर पूरी तरह से बर्फ से भर गया है, जिसमें 30 फीट तक बर्फ जमा है, जबकि छोटे अटलकोटी ग्लेशियर में 10 फीट बर्फ मौजूद है। इस बार भारतीय सेना के जवानों को इस बर्फ को हटाना बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
आपको बता दें कि हर साल भारतीय सेना श्री हेमकुंड साहिब यात्रा से पहले बर्फ सेवाभाव के चलते बर्फ हटाने पहुंचती है। इस बार भी आज से बर्फ हटाने का काम शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *