Wednesday, April 24, 2024
उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव

सीएम के चुनाव हारने का मिथक बरकार, शिक्षा मंत्री का मिथक टूटा, मंत्री अरविंद पांडे की गदरपुर में जीत

देहरादून- मुख्यमंत्री के चुनाव हारने का मिथक इस बार भी कायम रहा है। खटीमा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गये हैं। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने सीएम पुष्कर धामी को दी करारी शिकस्त दी है। खटीमा विधानसभा क्षेत्र के अंतिम राउंड की मतगणना पूरी हो गई है कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन चंद कापड़ी ने भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 6951 मतों से करारी शिकस्त दी है। कुल 91325 मतों में से पुष्कर सिंह धामी को 40675 एवं कांग्रेस के भुवन कापड़ी को 47626 वोट मिले।
वहीं शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे उत्तराखण्ड के सबसे बड़े मिथक को तोड़कर गदरपुर से बंपर जीत दर्ज की है। अरविंद पांडे ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमानंद महाजन को शिकस्त देकर इतिहास कायम कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *