Thursday, April 25, 2024
film industryफिल्म एंड टीवी इंडस्ट्रीमनोरंजनराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

द कश्मीर फाइल्स पर सिंगापूर में लगा प्रतिबंध, जानिए क्यों लगाया गया प्रतिबंध

11 मार्च को रिलीज हुई “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनाई गई है। जहां एक तरफ इस फिल्म ने दुनियाभर में 337 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और अपने रिलीज के बाद से ही दुनिया भर में चर्चाओं का विषय बनी हुई है। वहीं दूसरी तफर यह फिल्म एक बार फिर से चर्चाओं का विषय बन गयी है। मिली जानकारी के अनुसार सिंगापुर ने मुसलमानों के एकतरफाचित्रण के लिए द कश्मीर फाइल्सपर प्रतिबंध लगाया है। दरअसल शशि थरूर ने अपने ट्वीट के जरिए द कश्मीर फाइल्स को बैन करने की वजह बताई है। स्क्रिनशॉट में लिखा है, “द कश्मीर फाइल्स में मुसलमानों के उत्तेजक होने और कश्मीर में चल रहे संघर्ष में हिंदुओं को सताए जाने का एकतरफा चित्रण है। जिसकी वजह से यह फिल्म विभिन्न समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करने और हमारे बहु-धार्मिक समाज में सामाजिक सामंजस्य को बाधित करने की क्षमता रखती है। और सिंगापुर में धार्मिक समुदायों को बदनाम करने वाली कोई भी सामग्री को रिलीज करने नहीं दिया जा सकता है।

जिसके बाद ट्वीटर पर इस विषय में कई ट्वीट किये जा रहे हैं। साथ ही विवेक अग्निहोत्री ने शशि थरूर को बेवकूफ कहते हुए लिखा प्रिय शशि थरूर, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिंगापुर दुनिया का सबसे प्रतिगामी सेंसर है। इसने द लास्ट टेम्पटेशंस ऑफ जीसस क्राइस्टपर भी प्रतिबंध लगा दिया (अपनी मैडम से पूछें)। यहां तक कि एक रोमांटिक फिल्म द लीला होटल फाइल्सपर भी प्रतिबंध लगाया गया। कृपया कश्मीरी हिंदू नरसंहार का मजाक बनाना बंद करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *