Thursday, April 25, 2024
अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन से लौटे कुत्ते ‘मालिबू’ की तबीयत बिगड़ी, मोशन सिकनेस और एंजाइटी का हुआ शिकार

देहरादून- यूक्रेन के वॉर जोन से लौटे ऋषभ कौशिक के पेट डॉग मालिबू की तबीयत बिगड़ गई है। उसमें मोशन सिकनेस और एंजाइटी के लक्षण देखे गये हैं। जिस कारण ऋषभ ने मालिबू को लोगों से दूर रखने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि बीते दिन ऋषभ कौशिक हंगरी से भारत लौटे थे। ऋषभ कौशिक उन हजारों छात्रों में शामिल थे जो यूक्रेन में फंसे थे। लेकिन ऋषभ उस वक्त चर्चाओं में आ गये जब उन्होंने अपने पेट डॉग के बिना भारत लौटने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा था कि उनका पेट डॉग महज एक जानवर नहीं बल्कि वह उनका सबसे अच्छा मित्र है ऐसे में व कुत्ते को युद्ध भूमि में अकेला नहीं छोड़ सकते। लेकिन कुत्ते के साथ उन्हें भारत लौटने में दिक्कतें आ रही थी। जब यह खबर इंटरनेशल मीडिया में दिखनी शुरू हुई तो सभी ने ऋषभ की एक जानवर के प्रति संवेदना को सलाम किया। इसके बाद बंगलुरू की एक फर्म ने ऋषभ को कुत्ते के साथ भारत आने में मदद की। और वह अपने पेट डॉग के साथ सुरक्षित भारत लौट आये। ऋषभ देहरादून के रहने वाले हैं। उनके डॉग का नाम मालिबू है। खारकीव में रहते हुये ऋषभ ने मालिबू को ऑन लाइन साइट की मदद से गोद लिया था। तब मालिबू महज दो माह का था। आज उसकी उम्र 1 साल 2 माह है। कुत्ते से दोस्ती की खबर से ऋषभ और मालिबू दुनियाभर में मशहूर हो गये। यही कारण था कि देहरादून लौटने के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके घर मुलाकात करने और उनके कुत्ते से मिलने पहुंच रहे थे। अब यूक्रेन की अफरा-तफरी और लंबे सफर के चलते मालिबू की तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद ऋषभ ने लोगों से अपील की है कि वे कुछ समय तक मालिबू से दूर रहें। स्वस्थ्य होने के बाद कोई भी मालिबू से मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *