जाली नोट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चारधाम यात्रा में बड़ी खेप उतारने की फिराक में थे आरोपी
चार धाम यात्रा शुरू होने के दौरान ठग भी सक्रिय हो गए हैं। उत्तराखण्ड में जाली नोट खपाने पहुंचे हरियाणा के ऐसे ही चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात तो यह है कि इन चार युवकों में से एक दिल्ली पुलिस का जवान है। पुलिस ने आरोपियों से 200 के चार जाली नोट बरामद किये। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया है साथ ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बड़ी खेप खपाने के चक्कर में थे। दरअसल टिहरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में संघ अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में देवप्रयाग पुलिस को एक मुखबिर से जानकारी प्राप्त हुई कि कुछ लोग नकली नोट लेकर खरीददारी कर रहें है। सूचना मिलते ही एक टीम का गठन किया गया जिसके बाद चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इस दौरान देवप्रयाग चौक पर कुछ लोग पुलिस को देखकर भागने लगें। शक के दायरे में आने के बाद पुलिस ने उन सभी के वाहनों की तलाशी की तो उनमे चार नकली नोट बरामद हुए।
पूछताज के दौरान आरोपी ने बताया कि गुरुग्राम (हरियाणा) में एक रंगीन प्रिंटर्स के जरिये जाली नोट छापते हैं। प्रिंट करने के बाद अलग अलग शहरों में जाकर छोटी-मोटी चीज लेकर नोट खपाते हैं। वहीं अब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करते हुए धारा 489 ए, बी, सी आईपीसी (कूट रचना कर जाली नोट बनाना व उनका प्रयोग करना) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।