थाइलैंड द्वारा प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की सूची से गांजे को हटाने के बाद थाईलैंड में लोग अब घर पर भांग के पौधे उगा सकते हैं और फसल बेच सकते हैं। गुरुवार को सरकार ने इसे वैध कर दिया। थाइलैंड एशिया में इस तरह के कदम को आगे बढ़ाने वाला पहला देश है, जो अपने कड़े ड्रग कानूनों के लिए जाना जाता है। थाइलैंड सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह केवल चिकित्सा में उपयोग के लिए गांजा को बढ़ावा दे रही है। अभी तक उरुग्वे और कनाडा दो ही ऐसे देश हैं जहां गांजा का सेवन करना अपराध नहीं है। सरकार का कहना है कि स्थानीय भांग के व्यापार को विकसित करने से कृषि और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। थाइलैंड के स्वास्थ्य मंत्री खेती के लिए 10 लाख गांजा के पौधे वितरित करने वाले हैं। आपको बता दें कि थाईलैंड सरकार गांजे को केवल चिकित्सा में उपयोग के लिए बढ़ावा दे रही है, गांजे को सार्वजनिक रूप से धूम्रपान करना अभी भी वर्जित रहेगा। ऐसे करने पर 3 महीने की सजा या फिर कड़ा जुरमाना लग सकता है।