Thursday, February 12, 2026
उत्तराखंडदेहरादूनराज्य

Tehri में बड़ा सड़क हादसा!, ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी,

Tehri में बड़ा सड़क हादसा

ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों से भरी बस सड़क  पर पलट गई। इस हादसे में  दो लोगों की मौत हो गई। तो वहीं 13 लोग गंभीर रुप से घायल है।

घटना की सूचना मिलते ही SSP टिहरी आयुष अग्रवाल घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने राहत बचाव में लगी पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बताते चलें कि सुबह करीब 10 बजे बिश्वानाथ बस घुत्तू घनसाली से देहरादून जा रही थी।

बता दें कि बस में करीब 22 लोग सवार थे। चंबा से करीब 12 किमी आगे खाड़ी से पहले तीव्र मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर क्रैश बेरियर से टकराकर सड़क पर पलट गई ।

जिसमें सभी सवारी बस के अंदर दब गए। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तुरंत लोगों को बस से निकाल कर घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। हालांकि मौके पर दो लोगों की मौत हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *