टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ भारत पहुंची टीम इंडिया, दिल्ली एयरपोर्ट पर फैंस ने किया स्वागत
11 साल बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतकर आखिरकार टीम इंडिया आज अपने वतन लौट आई। सुबह 6.30 पर टीम इंडिया को लेकर विशेष विमान दिल्ली पहुंचा। फाइनल जीतने के बाद भारतीय टीम समुद्री चक्रवात के चलते बारबाडोस में ही फंस गई थी। बुधवार को टीम इंडिया वहां से दिल्ली के लिए रवाना हुई और अब वो आखिरकार दिल्ली में लैंड कर गई है।
सुबह 6 बजकर 30 मिनट के आसपास दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट एयरपोर्ट पर टीम लैंड हुई। इस दौरान फैंस ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को चारों ओर से घेर लिया। हर कोई वर्ल्ड कप विनिंग टीम का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। और फैंस टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी की एक झलक पाने को बेताब दिखाई दिये।
आज दोपहर पीएम से टीम इंडिया की मुलाकात के बाद रोहित की सेना मुंबई के लिए रवाना होगी। जहां टीम इंडिया का भव्य रोड शो होगा। इसके बाद मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियों का सम्मान समारोह होगा।