Friday, April 19, 2024
राज्यराष्ट्रीयस्पेशल

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि आज, 39 वर्ष की आयु में महासमाधि में लीन हो गए थे स्वामी विवेकानंद

स्वामी विवकानंद की आज पुण्यतिथि है। आज ही के दिन 4 जुलाई को महज 39 वर्ष की उम्र में स्वामी विवकानंद की आसमयिक मृत्यु हुई थी। उनका जन्म 12 जनवरी 1863 में हुआ। उनका वास्तविक नाम नरेंद्र नाथ दत्त था उनको विवेकानंद नाम उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस ने दिया था। 19वीं सदी के रहस्यवादी रामकृष्ण परमहंस ने रामकृष्ण मिशन और रामकृष्ण मठ की स्थापना की। ये संस्थान भारत और दुनिया के कई हिस्सों में धर्मार्थ और शैक्षिक कार्य चलाते हैं। आपको बता दें कि चार जुलाई 1902 को स्वामी विवेकानंद महासमाधि में लीन हो गए। उन्होंने 39 वर्ष पांच माह, 24 दिन की अल्प आयु में शरीर त्याग दिया था। वर्ष 1902 में जब वो बनारस आए तो बीमार थे। यहीं ठहरे व एक माह तक स्वास्थ्य लाभ किया। चार जुलाई 1902 को स्वामी विवेकानंद महासमाधि में लीन हो गए। स्वामी विवेकानदं के विचार आज भी युवाओं और बच्चों को प्रेरित करते है। स्वामी विवकानंद भारत के ऐसे आध्यात्मिक गुरु थे जिनके विचार, तर्क और भाषण का देश में नहीं पुरे विश्व में महत्वपूर्ण माना जाता है। उनके विचार आज भी लोंगो में उत्साह भरने का कार्य करते है। बहुत कम उम्र से, विवेकानंद आध्यात्मिकता में रुचि रखने लगे थे और हिंदू देवी-देवताओं की छवियों के सामने ध्यान लगाते थे। विवेकानंद को 19वीं सदी में अंतरधार्मिक जागरूकता बढ़ाने और हिंदू धर्म को वैश्विक मंच पर लाने का श्रेय दिया जाता है। वह विज्ञान,धर्म और ज्ञान के लिए भी जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *