Saturday, December 6, 2025
उत्तराखंड

सनी और बॉबी ने पिता धर्मेंद्र की अस्थियां गंगा में की विसर्जित, पूजा के बाद परिवार मुंबई रवाना

दिवंगत फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां बुधवार सुबह हरिद्वार में गंगा में विधि-विधान के साथ विसर्जित कर दी गईं। अंतिम संस्कार के बाद अस्थि कलश लेकर हरिद्वार पहुंचे उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने परिवारजनों के साथ परंपरागत पूजा-अर्चना कर गंगा में अस्थियां प्रवाहित कीं।
अस्थि विसर्जन का पूरा कार्यक्रम पूरी गोपनीयता के साथ किया गया। परिवार ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और मौके पर मौजूद सीमित लोगों को भी किसी तरह की जानकारी साझा न करने के निर्देश दिए गए थे। सूत्रों के अनुसार, श्रवणनाथ नगर स्थित एक निजी होटल के पीछे घाट पर सुबह करीब सात बजे धार्मिक कर्मकांड पूरे किए गए।
पूजा सम्पन्न होने के बाद देओल परिवार बिना किसी औपचारिकता के शांतिपूर्वक हरिद्वार से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया। घाट से होटल और फिर एयरपोर्ट तक की पूरी मूवमेंट भी सुरक्षा और गोपनीयता के बीच सम्पन्न की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *