Wednesday, April 15, 2026
उत्तराखंड

वंदे भारत ट्रेन का सफल ट्रायल, दिल्ली से देहरादून पहुंचे वंदे भारत ट्रेन

देहरादून से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन का आज सफल संचालन पूरा कर लिया गया है। आज सुबह दिल्ली से रवाना हुये वंदे भारत ट्रेन सुबह 11.30 पर देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंची और फिर दोपहर 2 बजे देहरादून से दिल्ली को वापस रवाना हुई। इस दौरान ट्रेन में टैक्निकल स्टाफ मौजूद रहा। आपको बता दें कि वंदे भारत ट्रेन 25 मई से दिल्ली और देहरादून के बीच संचालित होगी। ये ट्रेन 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी और देहरादून से दिल्ली पहुंचने में इसे 4 घंटे 30 मिनट का वक्त लेगा। वंदे भारत ट्रेन सुबह 7 बजे देहरादन से दिल्ली को रवाना होगी जो 11.30 पर दिल्ली पहुंचेगी और शाम 5 बजे दिल्ली से देहरादून को वापसी करेगी और देर शाम 10 बजे के आसपास देहरादून पहुंच जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 मई को दिल्ली से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर की शुरूआत करेंगे। आज देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंचने पर वंदे भारत ट्रेन को देखने वालों की भीड़ लग गई। देखिये क्या खासियत है वंदे भारत ट्रेन की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *