Tuesday, March 18, 2025
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का अजीबोगरीब बयान, आय से अधिक संपत्ति पर दिया गजब का तर्क

आय से अधिक संपत्ति के विवाद में फंसे उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का अजीबो गरीब बयान, बोले मेरे दामाद की संपत्ति जोड़कर दिखा दी गई, जब भी विवाद होता है मुझे फायदा ही हुआ है…

उत्तराखंड सरकार में मंत्री गणेश जोशी का आय से अधिक संपत्ति के मामले में बयान सामने आया है। इस अजीबो गरीब बयान में मंत्री गणेश जोशी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में जो तर्क दिया है, वो हजम होने वाला तो बिलकुल नहीं है। उनका कहना है कि उनके दामाद की संपत्ति आदि जोड़कर उनकी संपत्ति दिखाई गई है जबकि उनकी बेटी और दामाद उनसे अलग रहते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि जब भी कोई विवाद होता है तो उन्हें इससे फायदा ही मिला है।

आपको बता दें कि मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजुलेंस कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के लिये सरकार से जवाब मांगा है। इस मामले में कैबिनेट को फैसला लेना है, गणेश जोशी द्वारा चुनावी हलफनामे में कुल संपत्ति 9 करोड़ दिखाई गई है जबकि आरोप है कि विधायक के तौर पर उन्होंने 2007 से 2022 तक 36 लाख वेतन मिला, लेकिन उन्होंने अपनी संपत्ति 9 करोड़ बताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *