खेल पुरस्कारों की हुई घोषणा, भारी विरोध के बाद मनु भाकर को खेल रत्न, डी गुकेश, हरमनप्रीत और प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न से नवाजा
खेल मंत्रायल ने आज खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। भारत के लिए ओलंपिक में दो-दो मेडल जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर को खेल रत्न से सम्मानित किया गया। मनु भाकर के साथ हाल ही में शतरंज में विश्व चैंपियन बने वाले डी गुकेश को भी खेल रत्न सम्मान दिया गया है। इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह को भी खेल रत्न से सम्मानित किया गया है। वहीं पैरा एथलीट प्रवीण कुमार भी भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न से सम्मानित किए हैं।
आपको बता दें कि भारत के लिए ओलंपिक में मेडल जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर को भारी बवाल के बाद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इससे पहले जब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नामों की घोषणा की गई थी तो मनु भाकर का नाम उसमें शामिल नहीं था। इसे लेकर मनु भाकर के पिता ने निराशा भी जाहिर की थी। इसके बाद मनु भाकर को खेल रत्न देने की घोषणा की गई है।
17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगी। खेल मंत्रायल ने 17 पैरा एथलीट समेत 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड देने का फैसला किया है।