भाजपा नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट का हार्ट अटैक के चलते मौत हो गयी है। उन्होंने सोमवार को देर रात को गोवा में अंतिम सांस ली। 42 वर्षीय सोनाली फोगाट सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। मौत से चंद घंटे पहले भी उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वह शानदार अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्हें देखकर किसी भी तरह यह नहीं कहा जा सकता कि वह अस्वस्थ रही होंगी। साथ ही उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर भी अपनी फोटो बदली थी। स्थानीय प्रशासन उनकी मौत की वजह की पुष्टि करने में जुटा है। सोनाली फोगाट ने 2019 में हरियाणा चुनाव में बीजीपी की टिकट पर हरियाणा के आदमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। लेकिन हार गई थीं। चुनाव के दौरान वह टिक टॉक में भी अपनी वीडियोस के लिए काफी चर्चा में रही थी। जिसके बाद से उन्हें टिक टॉक स्टार भी कहा जाने लगा। सोनाली फोगाट बिग बॉस 14 का भी हिस्सा रह चुकी है। उन्होंने बिग बॉस शो के दौरान अपनी निजी जिंदगी के बारे में काफी कुछ शेयर किया था।